रुपया दो गुना करने के नाम पर ठगी, एसपी ने दिए जांच के आदेश

बिलसंडा। दो गुना रकम करने के नाम पर बिलसंडा में बड़ा खेल सामने आया है। आधा दर्जन तथाकथित प्राइवेट कंपनियों के नाम पर लाखों रूपये जमा कर दर्जनों लोग ठगी का शिकार हो गये। नगर निवासी कुछ लोगों के द्वारा फर्जी तरीके से चलाई जा रही प्राइवेट तथाकथित बैंकों के नाम पर भारी रकम जमा लोगों से कराई गई। इसमें जांच में कई अन्य कंपनिया यहां पर जांच में फर्जी पाई गई थी इन बैंकों के नाम से दोनों लोगों ने पूरे मोहल्ले के गरीब मजदूर बेबस लोगों से कई लाख रुपए दुगने करने के नाम पर जमा कराया और अपने निजी कामों में लगा लिया। अब समय पूरा होने पर दिवालिया होने का ढोंग कर रहे हैं इनके खिलाफ मोहल्ले के ही शमसुल अंसारी द्वारा मुख्यमंत्री व पुलिस कप्तान पीलीभीत को कार्यवाही करने के लिए पत्र भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने थाना पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट मुकेश सक्सेना एडवोकेट

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000