सांसद वरुण गांधी अस्वस्थ, सीएम के कार्यक्रम में नहीं रह पाएंगे मौजूद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 14 नवंबर को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम में भाजपा सांसद वरुण गांधी अस्वस्थ होने के कारण शरीक नही हो पाएंगे। उन्होंने दिल्ली से कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया है कि सभी लोग मुख्यमंत्री के आगमन पर उनका जोरदार स्वागत करें और उनके दौरे को सफल बनाने में पार्टी और प्रशासन का सहयोग करें।
गत आठ नवंबर को जनपद दौरे पर आए वरुण गांधी को जब शहर में अपने कई कार्यकर्ताओं के डेंगू से पीड़ित होने की जानकारी मिली थी तब वह उनका हाल चाल लेने उनके घर गए थे। अगले दिन उन्हे भी तेज बुखार हो गया। वायरल की चपेट में आने के बाद वह चिकित्सकों की राय पर दिल्ली स्थित अपने आवास पर आराम कर रहें हैं।

एमआर मलिक
सांसद प्रवक्ता

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000