विधायक ने धनाराघाट पर बसी रामनगरिया में साधु-संतों को बांटे कंबल

कंबल पाकर खुश हुए साधु संत, दिया आशीर्वाद

पूरनपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक बाबूराम पासवान आज शारदा नदी के धनाराघाट पर बसी रामनगरिया में पहुंचे और साधु-संतों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रामनगरिया में भीषण सर्दी में रहने वाले साधु संतों को कंबल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। कंबल पाकर साधु संतों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने विधायक श्री पासवान को आशीर्वाद देते हुए उनके पुनः विधायक व मंत्री बनने की दुआएं दीं।

इस दौरान विधायक ने कहा कि साधु संत कल्पवास करके पुनीत कार्य कर रहे हैं। इसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है। उन्होंने कल्पवासियों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रशासन से बात करने का आश्वासन दिया। विधायक के साथ कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000