गोमती उदगम तीर्थ पर पुरोहितों ने किया श्रावणी उपाकर्म
फुलहर झील में दस विधि स्नान करके किया सप्त ऋषि पूजन, लिंक पर क्लिक कर देखें लाइव पूजन-
पूरनपुर। गोमती उद्गम तीर्थ माधोटांडा में आज आचार्यो ने श्रावणी उपाकर्म किया। फुलहर झील में दस विधि से स्नान करके सप्त ऋषि का पूजन अर्चन किया। आरती के बाद कार्यक्रम पूर्ण हुआ।
सर्वप्रथम फुलहर झील में सभी ने
भस्म, गोमय, पंच गव्य, सर्व औषधि

लटजीरा, दधि, दुग्ध, घी आदि से स्नान किया। पंच पल्लव, कुश से मार्जन किया। इसके बाद झील में खड़े होकर तर्पण कराया। सूर्य अर्घ्य और पंचांग पूजा के बाद स्नान किया। सप्त ऋषि आवाहन व यग्योपवीत का पूजन कराया। सूर्यो उपस्थान व गायत्री मंत्र जप के बाद आरती पूजा हुई।

पंडित अनिल शास्त्री के अलावा, अंशुल शास्त्री, देवेश पांडेय, अखिलेश पांडेय, सर्वेश पांडेय, पुनीत शर्मा, राम शंकर त्रिवेदी, रामपाल पांडेय , नवल किशोर कथाव्यास आदि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

