
गजरौला कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया पौधरोपण
गजरौला। सीएससी प्रभारी डॉक्टर नरेश चंद्र, फार्मेसिस्ट योगेंद्र मोहन एवं रूपलाल, शैलेंद्र सिंह, विजयपाल, ने 100 पौध का वृक्षारोपण किया। डॉक्टर नरेश चंद्र ने बताया है। कि वृक्ष हमारे लिए कई प्रकार से लाभदायक होते हैं। जीवो द्वारा छोड़े गए। कार्बन डाइऑक्साइड को एक जीवनदायिनी ऑक्सीजन में बदल देते है। इन की पतियों, छालों एवं जड़ों से हम विभिन्न प्रकार की औषधियां बनाते हैं। इनसे हमें रसदार एवं स्वादिष्ट फल प्राप्त होते हैं। छाया प्रदान करते हैं। इनकी छाया में पशु, पक्षी ,मानव भी चैन की सांस लेता है। जहां पर्याप्त मात्रा में होते हैं। वहा वर्षा भी अधिक मात्रा होती है। तथा वृक्षों की कमी से सूखे का कारण बनती है। उनकी खूबसूरती में निखार आता है। हम सब को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को संतुलित बनाए रखना है। यह हमारा संकल्प है। रविंद्र नाथ टैगोर ने पेड़ पौधों को समझते हुए कहा है। कि पृथ्वी द्वारा स्वर्ग बोलने का अथक प्रयास पेड़ ही है। अतः सभी भारत वासियों लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पृथ्वी को जीवनदायिनी बनाएं। गजरौला थाना क्षेत्र सिरसा सरदाह मे ग्राम प्रधान पति सोनू सिंह मरौरी ब्लॉक अध्यक्ष वृक्षारोपण किया गया।
रिपोर्ट महेंद्रपाल शर्मा
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें