कक्षा आठ के रूपेन्द्र बने एक दिन के सांकेतिक ग्राम प्रधान

जहानाबाद/पीलीभीत। संयुक्त मजिट्रेट के आदेशानुसार ,”मेरे सपनो का गाँव “शीर्षक पर निबन्ध लेखन का आयोजन अमखेड़ा कला के उच्च प्राथमिक विधालय में किया गया जिसमें कक्षा एक से आठ तक के छात्रों ने प्रतिभाग किया। रूपेन्द्र कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रूपेन्द्र कुमार को गाँव अमखेड़ा का सांकेतिक ग्राम प्रधान बनाया गया। स्कूल के अन्य छात्रों ने प्रधान बने रूपेन्द्र कुमार से अपनी समस्याओं के बारे में बताया। अंजली ने अपने यहाँ

शौचालय न होने के बारे में कहा तो रूपेन्द्र कुमार ने निवारण करने का अश्वासन दिया। जाहिद ने टूटे रास्ते की समस्या बताई वहीं पूजा और सुमित ने भी अपनी समस्याओं को बताया। प्रधान रूपेन्द्र कुमार ने सारी समस्याओं का निदान करने का अश्वासन दिया। कार्यक्रम आयोजक प्रधानाध्यापक सतेन्द्र प्रताप सिंह, हेमन्त कुमार, सुशील कुमार, मनोज कुमार, लाल सिंह, सहित अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।

रिपोर्ट-जगन्नाथ चक्रवर्ती

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image