बच्चा चोर गैंग की अफवाहों ने गायब कर दिए भिखारी, फेरी वालों की रोजी रोटी पर भी संकट

पीलीभीत। बच्चा पकड़ने वाले गैंग के आने की अफवाहों के बाद जनपद भर में कई जगह हुए बड़े विवादों के बाद जनपद में भिखारी यकायक गायब हो गए हैं। जिस तरह पहले साधु बाबा का भेष बनाकर काफी लोग सुबह भीख मांगने निकल पड़ते थे। अब उनकी दुकानें बंद हो गई हैं। डर उनके भी दिमाग में बैठ गया है। इसके चलते भिखारी घरों से नहीं निकल रहे हैं। यह लोग अपना धंधा बदलने की भी सोचने लगे हैं। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के सोंधा गांव में हुए बड़े मामले के बाद रानीगंज, बिलबुजिया आदि गांव से पूरे क्षेत्र, पूरनपुर तहसील से लेकर जनपद भर में भिखारी सुबह सुबह ही निकल पड़ते थे। अब भीख मांगते बाबा कहीं दिखाई नहीं देते।

उधर इन सब मामलों में फेरी लगाकर अपनी गुजर-बसर करने वालों की रोजी-रोटी पर भी संकट खड़ा कर दिया है। अब डर के चलते फेरी वाले भी गांव में नहीं जाते हैं। क्योंकि अज्ञात समझ कर कब कोई किसे पीटने लगे कहा नहीं जा सकता। यदि कुछ फेरी वाले जाते भी हैं तो 3-4 बजे ही निकल जाते हैं। जिले की पुलिस ने भी अपील जारी करके ऐसे किसी भी गैंग के ना होने की बात कही है। अफवाहें फैलाने से बचने को भी कहा गया है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000