♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कुमार तनय महिला संगठन ने घुंघचाई के स्कूल में बांटे पौधे, बताया महत्व

घुंघचाई। पर्यावरण के प्रति महिलाओं का संगठन भी अग्रणी है। कुमार तनय महिला संगठन ने माय बिंस स्कूल में बच्चों को पौधे वितरित किए। साथ ही बच्चों के साथ मिलकर समारोह पूर्वक पौधारोपण किया। शिक्षकों ने पौधों के महत्व के बारे में बताया। घुंघचाई के माई बिंस इंटरनेशनल स्कूल में पूरनपुर से कुमार तनय महिला संगठन की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम समारोह पूर्वक शुरू किया गया। सबसे पहले संगठन की महिलाओं द्वारा स्कूल के बच्चों को घर और खेतों के लिए

फलदार पौधे रोपित करने के लिए दिए गए। संगठन की अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने पर्यावरण के लिए पेड़ कितने महत्वपूर्ण हैं इसके बारे में भी बच्चों को बेहतर तरीके से बताया। कार्यक्रम में कार्यवाहक चौकी प्रभारी नरेंद्र तिवारी भी पहुंचे और उन्होंने संबोधन में कहा कि हर किसी को वर्ष में एक पौधा रोपित कर उसका संरक्षण करना चाहिए ताकि पर्यावरण से सामंजस्य बना रहे। पेड़ों के प्रति लोगों की जागृति किया।

इसको लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। इस मौके पर अंजली गुप्ता, ममता, सीमा, मोनिका, मधुरिमा, रिचा, दीपा के अलावा स्कूल प्रबंधन के हर्ष गुप्ता, सरल गुप्ता, विजेंदर सिंह, आलोक कुमार, महेंद्र कुमार, बालकराम वर्मा, अंकिता गुप्ता, राजेश गुप्ता सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट-पंडित लोकेश त्रिवेदी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000