छोटी काशी में पुष्प वर्षा से सराबोर हुए कांवड़िए, हुई भोले बाबा की जयजयकार

गोला गोकर्णनाथ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने की पुष्प  वर्षा

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में छोटी काशी कही जाने बाली गोला गोकर्णनाथ नगरी पवित्र श्रावण मास के आखिरी सोमवार को फूलों से सरावोर रही। बिलसंडा के व्यापार मंडल ने दूर दूर से आने बाले कांवरियों का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस माहौल में मेला मैदान में अनूठा दृश्य सामने आया। यहां के प्रसिद्ध भूतनाथ मेले का भी नजारा अनोखा था। छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ शिव मंदिर में लगी कांवरियों की लंबी कतार पर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों ने दिल से स्वागत और सम्मान करते हुए

कांवरियों पर पुष्पों की वर्षा कर श्रद्बां के माहौल में चार चांद लगा दिए। मंदिर परिसर इस दौरान जय घोषों से गुंजायमान हो उठा। छोटी काशी में हर साल की तरह इस साल भी लाखों लोग कांवर लेकर जलाभिषेक करने आये। जिस पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंदिर पहुँच कर लम्बी कतार में लगे कांवरियों पर फूलों की बरसात कर दी।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष राम मोहन सोनी, युवा जिलाध्यक्ष पटेल अशोक कनौजिया,नगर अध्यक्ष अवनीश मेसी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह ,नगर मंत्री पंकज सिंह ,सोमेश गुप्ता डॉ विमल वर्मा,रामजी वर्मा, निर्दोष वर्मा,अंशुल वर्मा,दीपू सहित अन्य व्यापारी गण मौजूद रहे।

रिपोर्ट- मुकेश सक्सेना

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image