♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पूरनपुर में गठित हुई भारत विकास परिषद, सभासद शैलेंद्र गुप्ता बने अध्यक्ष

पूरनपुर। आज भारत विकास परिषद की पूरनपुर इकाई का शुभारंभ किया गया।इस इकाई को भारत विकास परिषद पीलीभीत शाखा के प्रयास से शुरू किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ की अध्यक्षता डा अनिल सक्सेना द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में प्रांतीय संरक्षक प्रभात सक्सेना,पीलीभीत शाखा संरक्षक डा एस पी एस संधू,संजीव जोली प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुरिता सक्सेना महिला संयोजिका बी जे पी व संजय नेगी उपस्थित थे।
भारत विकास परिषद के मुख्य उद्देश्य संपर्क,सहयोग, संस्कार, सेवा व समर्पण है। आज पूरनपुर शाखा के गठन के समय शैलेंद्र गुप्ता को

अध्यक्ष, डा शोभित सेठ व डा दिनेश गुप्ता संरक्षक, सचिव विमल सक्सेना , सह सचिव प्रभात सक्सैना एडवोकेट, संगीता सिंघल महिला संयोजिका, योगराज सिंह कोषाध्यक्ष, नवीन अग्रवाल को भी संस्था के वरिष्ठ सदस्य के रूप में सम्मान दिया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता को दीक्षा प्रदान करते हुए भारत विकास परिषद के पांच उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए समाज सेवा के कार्य करने हेतु तत्पर रहने का आव्हान किया। सभी नए सदस्यों को पटका पहना कर सम्मानित किया गया।


सचिव विमल सक्सेना ने सभी बाहर से आए हुए पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा पूरनपुर शाखा के सदस्यों की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000