पूरनपुर के सेंट जोसफ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पूरनपुर। नगर के सेंट जोसेफ स्कूल में आज़ादी के दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के ज़रिए शहीदों के बलिदान को याद किया गया। सामाजिक समस्याओं का नाटक के ज़रिए मंचन किया गया। सूबे में स्वास्थ्य मंत्री रहे भाजपा नेता डॉक्टर विनोद तिवारी ने ध्वजारोहण किया।


सेंट जोसफ स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने कार्यक्रम से आज़ादी की लड़ाई और क़ुर्बानियों का ज़िक्र किया। कार्यक्रम की शुरुआत सूबे में स्वास्थ्य मंत्री रहे भाजपा नेता डॉक्टर विनोद तिवारी ने ध्वजारोहण कर सलामी देकर की।

कक्षा 7 के बच्चों ने देश की समस्याओं को ख़त्म करने और खुशहाली की दुआएं कीं। रोहित सिंह निर्देशित गीत ‘लहरा लहरा तिरंगे प्यारे’ से तिरंगे का गुणगान किया गया। यलो हाउस के बच्चों ने बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 7 अ के अपूर्व शुक्ला ने दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। ग्रीन हाउस के नुक्कड़ नाटक को अतिथियों द्वारा काफी सराहा गया। कक्षा 7 के बच्चों के देशभक्ति नृत्य को काफी वाहवाही मिली। मुख्य अतिथि डॉ विनोद तिवारी ने कार्यक्रम की

तारीफ करते हुए आज़ादी के असल मतलब को समझने व देश को सर्वोपरि रखने की बात कही। विशेष अथिति हंसराज गुलाटी ने भी कार्यक्रम को सराहते हुए देश के शहीदों की क़ुर्बानियों पर प्रकाश डाला। प्रबन्धक फादर चिनप्पन ने कहा कि खुद पर भरोसा और दूसरों की भलाई सच्ची मानव सेवा है। देश के मूल्यों को बनाये रखना हम सभी का कर्तव्य है।

संचालन अंजिनिता कपूर व रियाज़ खान ने किया। यहां अशोक खण्डेलवाल, मनोज यादव, सिस्टर अंजलि, सि मरीशा, सि सुदीप्ति, प्रमति दीक्षित, एलएम नेगी, रविकांत, रोनाल्ड, मनबीर सिंह, राजीव सिंह, शाह मोहम्मद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
01:15