अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की जिला कार्यकारणी की बैठक का हुआ आयोजन

पीलीभीत। आवश्यक बैठक का आयोजन नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय के आवास पर किया गया। बैठक में कई बिन्दुओ पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रदेश भर में हो रही ब्राम्हणो की हत्याओ पर काफी चिंता जताई गयी एव सामाजिक आयोजनों

बारातों में देवीदेवताओं के भेष में होने वाले अश्लील डांस पर रोक लगबाने के सम्बन्ध में जिला प्रशासन को ज्ञापन देने पर सहमति प्रदान की गयी। इसके साथ ही ब्राह्मण सभा को और आगे बढ़ाने हेतु ब्राह्मण बंधुओ के घरो पर जाकर संपर्क कर उन्हें जोड़ने व् बैठको का आयोजन करने पर विचार किया गया। ब्राह्मणों के हित के लिए कार्य करने व् महासभा का खाता खोलने पर विचार किया गया। इसके साथ ही दिनाक 12.11.19 को आने वाली देव दीपावली को मनाने की रूप रेखा तय की गयी।

यह पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में जिला अध्यक्ष  अशोक बाजपेई, जिला युवा अध्यक्ष आकाश शर्मा ,नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय, कोषाध्यक्षः अबधेश पाठक , अशोक पाठक,सुरेश दीक्षित, भारत भूषन पाण्डेय ,सुधांशु मिश्रा,दिनेश मिश्र ,हर्षित अग्निहोत्री,आशीष दीक्षित ,पुष्पेन्द्र अवस्थी,अमित अवस्थी ,शैलेन्द्र पाण्डेय,संतोष मिश्र, राजेश तिवारी, मनोज मिश्र, ज्ञानेन्द्र दीक्षित ,जिला उपाध्यक्ष विकाश शर्मा,बीसलपुर तहसील प्रभारी मनोज मिश्र आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक बाजपेई व संचालन नगर मंत्री विवेक अवस्थी द्रारा किया गया।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image