
सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने “जल संचयन” हेतु सभी गांवों में चलाया अभियान, गोष्ठियों में कहा न करें पानी की बर्बादी
पूरनपुर। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत आज दिनांक 22 सितम्बर 2022 को जनपद भर में जल संचयन हेतु ग्रामीणों को जागरूक किया गया। भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं ने गांव गांव जाकर लोगों को जल संचयन के बारे में जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह की अगुवाई में जनपद भर के सभी विकास खंडों में गोष्ठियों का आयोजन करके वर्षा जल संचयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इन गोष्ठियों में भाजपा के पदाधिकारी व विभागीय अधिकारी भी शामिल हुए। ब्लॉक सभागार पूरनपुर में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जल संचय के प्रति जागरूकता अभियान ‘ जल ही जीवन है’ के विषय को लेकर एक अति महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित ‘ राजू भईया’ ने की। जिसमें जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने प्रमुख वक्ता के रूप में रहते हुए बैठक में आये जनों को सम्बोधित करते हुए ‘जल ही जीवन है’ शीर्षक पर चर्चा करते हुए जल संरक्षण के उपायों को बताया तथा जल के व्यर्थ होने के कारण पर भी प्रकाश डाला। साथ ही आशुतोष दीक्षित ‘राजू भईया’ ने भी इस विषय पर अपने विचार रखे।
इस प्रमुख बैठक में जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा परगट सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चंद्र मिश्रा, मण्डल महामंत्री अचलेन्द्र मिश्रा ‘अचल ‘, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सपना सिंह चौहान, उपाध्यक्ष गुंजन सक्सेना ,विधानसभा संयोजक सोशल मीडिया विभाग विवेक तिवारी, नगर संयोजक कुमार अभिषेक, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष नरेश पाल सिंह, सभासद शैलेन्द्र गुप्ता, पूर्व फौजी मिलाप सिंह , जल शक्ति विभाग टीम व ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , स्वयं सहायता समूह व भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।