
हरगांव के सामुदायिक केंद्र में बनाये गये आयुष्मान कार्ड
सीतापुर : आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरगाँव के सभागार मेँ आयुष्मान भारत योजना से सम्बन्धित गोल्डेन कार्ड टीम के माध्यम से बनवाए जा रहे हैं। अधीक्षक डॉक्टर नीतेश वर्मा ने लाभार्थी को गोल्डेन कार्ड प्रदान कर कार्य का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव, राहुल वाजपई तथा संतोष कुमार उपस्थित थे।

