
एक और महिला पर तेंदुए का हमला, घायल
*गजरौला*। -माला रेंज के गांव मरौरी में एक दिन में दो महिलाओं को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। वन विभाग अभी भी कार्रवाई के मूड में नहीं दिख रहा है। वही एक दिन में दो महिलाओं पर हमले से ग्रामीण आक्रोशित दिख रहे।
शनिवार को खेत में काम कर रही इमरती देवी पत्नी रामचंद्र पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। जिसमें महिला का पैर बुरी तरह घायल हो गया। महिला को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल का उपचार चल रहा है। वही आज गांव की महिला लीलावती पत्नी पुरनलाल सुबह लगभग 4:00 बजे शौच के लिए जा रही थी। तभी अचानक गांव में वन विभाग की पुरानी चौकी टूटी हुई। के पास घात लगाए बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया। जिसमें महिला घायल हो गई। ग्रामीणों के शोर शराबा पर तेंदुआ महिला को छोड़ गांव से भाग गया। वहीं बेहोशी की हालत में महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई ।वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए के पघचिन्हों को ट्रेस कर ग्रामीणों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। एक दिन में ही दो महिलाओं पर हमले से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों को वन विभाग ने बमुश्किल समझा बुझा कर शांत कराया।
रिपोर्ट महेन्द्र पाल गजरौला।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें