व्यापारी नेता राजेन्द्र आर्या की पौत्री तान्या बनी कंपनी सेक्रेटरी

पूरनपुर। नगर के प्रमुख व्यापारी नेता राजेन्द्र कुमार आर्य की पौत्री तान्या गुप्ता ने सीएस बनकर पूरनपुर का नाम रोशन किया है। तान्या पूरनपुर की पहली बालिका है जिसने यह परीक्षा पास की।  12वीं दरजे तक की पढ़ाई सेंट जोसफ से करने वाली तान्या पीयूष गुप्ता उर्फ सोनू आर्या की पुत्री है।
बीकॉम, एलएलबी लखनऊ से करके दिल्ली से सीएस की तैयारी की। उसे बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। देवेंद्र कपूर, ज्ञानेन्द्र गुप्ता ज्ञानी, रियाज खान, सुनील आर्य आदि ने शुभकामनाएं देते हुए इसे बड़ी उपलब्धि  बताया है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000