कनाडा में रह रहे पूरनपुर के युवक की मौत, मचा कोहराम

पीलीभीत। पूरनपुर के गांव चंदुइया निवासी बलराज सिंह का पुत्र सूरत सिंह 22 वर्ष कनाडा में रह रहा था। वह वहां बीमारी का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई। खासी जुकाम की शिकायत पर कनाडा में उसका उपचार किया गया परंतु बचाया नही जा सका। कुछ लोगों ने इसे कोरोना से मौत बताया। सूचना आने के बाद स्वास्थ विभाग की टीम उसके गांव भी पहुंची। एमओआईसी डॉ छत्रपाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि और जानकारी जुटाई जा रही है। उधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। मृतक के चाचा महावीर सिंह एडवोकेट ने बताया कि कोरोना से मौत की बात गलत है। 80 फीसदी निमोनिया के लक्षण वहां के डॉक्टरों को मिले थे। 24 घंटे बाद डेड बॉडी पीएम के बाद मिलेगी। उसके बाद ही यह तय होगा कि अंतिम संस्कार के लिए बॉडी इंडिया आएगी या उसके माता-पिता को वहां बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक का भाई पूर्ण रूप से स्वस्थ है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000