गलत बिलिंग पर बिफरे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, अफसरों को दी एफआईआई की चेतावनी

लखनऊ। उर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा बीते शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित चिनहट शिवपुरी बिजली उपकेन्द्र का निरीक्षण करने पहुचे थे। वहां मौजूद बिजली उपभोक्ताओं ने जब उर्जामंत्री को बिजली विभाग के अधिकारियो की लापरवाही से बिजली बिल के लिये दर-दर भटकने की बात बताई तो श्रीकांत शर्मा ने विभागीय लापरवाही के लिए उनसे माफ़ी मांगी। साथ ही जल्द इसके जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद शनिवार को श्रीकांत शर्मा ने बिजली विभाग के आला-अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक करते हुए सभी उपभोक्ताओं को विभागीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ ही गलत बिलिंग करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही राजधानी लखनऊ के हर एक फीडर को स्मार्ट बनाने के लिए जेसी से एमडी तक की जवाबदेही भी तय किये जाने के निर्देश जारी कर दिए। गलत बिल बनने से बिजली उपभोक्ता परेशान हैं। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000