वोट डालने के बाद दामाद की अंत्येष्टि में शामिल हुआ परिवार, एक जगह रोका संस्कार

हजारा (पीलीभीत)। थाना क्षेत्र के गांधीनगर के लोगों ने वोट डालने का अधिक महत्त्व समझा क्योंकि दामाद की मौत पर अंतिम संस्कार कराने के लिए वोट डालने के बाद ही रवाना हुए। इसकी काफ़ी चर्चा रही। मौरनियां के जंगली निषाद के दामाद पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में भिखारीपुर निवासी उमेश कुमार की आज सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। दामाद की मौत होने की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया । मृतक के ससुर जंगली और उनके भाई हरिश्चंद्र, बबलू, महेंद्र कुमार, रामनाथ, सोना देवी, जय देवी, गौना आदि ने पहले अपने वोट डाले और फिर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रवाना हुए । इसी क्रम में थाना क्षेत्र के शांतिनगर निवासी प्रेम भारती की अचानक मौत पर पूरे परिवार में मातम छा गया । इस दौरान परिवार के कोटेदार दीपक कुमार, रणवीर भारती, सुभाष भारती, दीपक कुमार समेत कई लोगों ने पहले वोट डाले फिर शव ले जाकर अंतिम संस्कार शारदा पर जाकर किया।
रिपोर्ट-बबलू गुप्ता

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000