प्रधानसंगठन का राज्यस्तरीय सम्मेलन 16 सिंतम्बर को लखनऊ में, पीलीभीत से जाएंगे सैकड़ों प्रधान

पीलीभीत। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के वैनर तले देश की राजधानी लखनऊ में ग्राम प्रधानों के राज्यस्तरीय सम्मेलन का 16 सितम्बर को सुबह 10 बजे से आयोजन किया जा रहा है। चारबाग स्थिति रवींद्रालय में एक विशाल आयोजन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित राजू ने

बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह जी प्रमुख रहेंगे। कार्यक्रम आयोजन का प्रमुख उद्देश्य पंचायतों में आ रही प्रमुख समस्याओं से मा मंत्री जी को अवगत कराना एवं उनका निस्तारण कराना प्रमुख रहेगा । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनपद पीलीभीत के सभी आठों ब्लाकों में बैठक कर सभी प्रधान साथियों को जागरूक कर लखनऊ में हो रहे राज्यस्तरीय सम्मेलन में भाग लेने एवँ सफल बनाने के लिए अपील की और प्रमुख समस्याओं से जनपद के सभी विकास खण्डों से खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर समस्याओं से अवगत करवाया। जनपद की सबसे  आखिरी बैठक विकास खण्ड ललौरीखेड़ा में सम्मन्न हुई। इस तरह पूरे जिले के सभी विकास खण्डों में प्रमुख रूप से प्रधान संगठन के पदाधिकारी साथ रहे। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित राजू ,प्रदेश सचिव वीरेन्द्र प्रताप सिंह, ,जिलाउपाध्यक्ष मिलाप सिंह फौजी, कोषाध्यक्ष अनुपम मिश्रा, जिलामंत्री विपिन सिंह एवं सभी ब्लॉक अध्यक्षों के साथ साथ जनपद के सभी सम्मानित प्रधान साथी साथ रहे एवँ साथ रहने का भरोसा दिया। सभी साथियों ने एक स्वर में संगठन को मजबूत करने का वादा किया। सभी लखनऊ सम्मेलन में भी जाएंगे। जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने सभी का आभार जताया है। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image