
जाल में फंसा पीटीआर का तेंदुआ, घायल, बुलाई रेस्क्यू टीम
पीलीभीत। बराही रेंज के सेल्हा बीट पर लगे फंदा में एक तेंदुआ फंस गया है। तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गया है। आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। वन अफसरों ने बरेली से रेस्क्यू टीम को बुलवाया है ताकि तेंदुए को फंदे से निकाला जा सके।
