
लाइव देखिये किस तरह पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जाल में फंसे तेंदुए को पिंजरे में किया गया कैद, कल परीक्षण के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा
पीलीभीत टाइगर रिजर्व से निकला एक तेंदुआ सेल्हा बाबा की मजार के पास ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए लगाए जाल में फंस गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने उसे जाल से निकाल कर पिंजरे में कैद कर लिया। इडके लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लाइव देखिये कैसे पिंजरे में कैद हो पाया तेंदुआ-
टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक नवीन खंडेलवाल ने बताया कि तेंदुए को पिंजरे में टीम की निगरानी में रखा गया है। कल उसे परीक्षण के बाद जंगल मे छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने उन मीडिया रिपोर्ट का खंडन किया जिसमें तेंदुए को शिकारियों के लगाए जाल में फंसकर घायल होने की बात कही गई थी।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें