♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गांव कस्बों में चारागाह की जमीन पर खुलेंगे गौ संरक्षण केंद्र

पीलीभीत : सूचना विभाग 03 जनवरी 2019/ जिलाधिकारी डा0 अखिलेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में गौवंश संरक्षण से सम्बन्धित बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। शासन के निर्देशानुसार जनपद में गौ संरक्षण हेतु गौशालाओ के निर्माण व संरक्षण की व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा समाजसेवी व सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा अपर जिलाधिकारी वित को निर्देश देते हुये कहा कि सभी नगर पंचायतों व नगर पालिकाओं में गौ संरक्षण केन्द्र स्थापित करने हेतु भूमि का चयन करना सुनिश्चित किया

जाये। इसके पश्चात गौवंश के संरक्षण हेतु गौ संरक्षण समिति स्थापित की जाये। इसके पश्चात महोदय द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौ संरक्षण केन्द्र स्थापित करने हेतु, लेखपालों के माध्यम से ग्राम पंचायत की चारागाह भूमि का चिन्हांकन कराकर कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिये, कब्जा मुक्त के पश्चात चारागाह भूमि पर जिला पंचायतराज अधिकारी के माध्यम से ग्रामसभा की बैठक सम्पन्न कर ग्राम स्तर पर गौ संरक्षण समिति ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में गठन कर केन्द्रों के संरक्षण की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया। सभी गौ संरक्षण केन्द्रों पर मनरेगा के माध्यम से कार्य कराकर पशुओं के पानी पीने की व्यवस्था, नियमित चारे की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।

O

जिलाधिकारी द्वारा जनपद में चल रहीं गौशालाओं को स्वालम्बी बनाने हेतु गौशालाओं पर गौ सामग्री जैसे गौधूप, जैविक खाद, गौमूत्र से निर्मित सामग्री के निर्माण हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जानकारों के माध्यम से प्रशिक्षण कराकर निर्माण शालाऐं स्थापित करने हेतु भी निर्णय लिया गया।

जिलाधिकारी द्वारा जनपद में लेखपालो व ग्राम प्रधानों के माध्यम से घूम रहे आवारा पशुओं का चिन्हाकंन कर गौ रजिस्टर तैयार किया जाये तथा ग्रामों में स्थापित किये जाने वाले गौ संरक्षण केन्द्र में भेजे जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। गौ संरक्षण केन्द्रों की व्यवस्था सुव्यस्थित संचालन हेतु ग्राम निधि से कार्य कराये जाये। इसके अतिरिक्त प्रत्येक ग्राम सभा में अस्थाई रूप बाडे स्थापित किये जाये तथा उसमें चारे की उपलब्धता की सुनिश्चित की जाये, जिससे आवारा पशु बाडे में जाकर ही निवास कर सके।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा गौ संरक्षण हेतु जनपद में प्रयोगित हो रही प्रतिबन्धित पोलीथीन व डिस्पोजल पर पूर्णतया रोक लगाने हेतु कड़े निर्णय लेते हुये कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से पोलीथीन में सामान बिक्री करने वालो की सूचना देने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत किया जायेगा और दोषी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जायेगी। अतः सभी जनपद वासियों व व्यापारियों को संदेश देते हुये महोदय द्वारा प्रतिबन्धित सामग्री का किसी भी दशा में प्रयोग न करने की अपील की, क्योंकि पोलीथीन आदि का सेवन करने से पशुओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। महोदय द्वारा गौ संरक्षण हेतु जनपद गौ संरक्षण सेवक रखे जायेगें, जिनका एक आई कार्ड व पोशक प्रदान की जायेगी जो गौवंश संरक्षण के लिए कार्य करेगें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजीव बनकटा, अपर जिलाधिकारी बृजकिशोर, डीसी मनरेगा मृणाल सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ दुबे, जिला पशु चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग व समाजसेवी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000