♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

लखनऊ में गांधी जयंती पर आयोजित प्रदर्शनी “गांधी एक्सपो 2019” में इस बार होगा पीलीभीत के कलीम के संग्रह का प्रदर्शन

अमिताभ अग्निहोत्री,पीलीभीत । देश इस साल महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मना रहा है। देश भर में अनेक आयोजन किये जा रहे है। महात्मा गांधी ने देश ही नहीं बल्कि दुनिया में लोगों को प्रभावित किया है। उनके सिद्धातों और विचारों की लंबी श्रृंखला है। पीलीभीत में भी एक गांधी को मानने वाला है। जिसने गांधी से जुडी चीजों को एक संग्रह का रूप दिया। इस संग्रह को लेकर एक जुनून भी देखने को मिलता है।


पीलीभीत के एक संग्रहकर्ता कलीम अतहर खां के पास वैसे तो दुलर्भ डाकटिकट, मुद्रा, माचिस, रबर, समाचारपत्रों का संग्रह तो है ही अब उन्होंने गांधी जी से जुडी वस्तुओं का संग्रह कर लिया है। गांधी के प्रति उनकी दीवानगी का पता इसी बात से चलता है, उनके पास गांधी की दर्जनों मूर्तियां है। तो महात्मा गांधी पर जारी किये गए सारे डाकटिकट, गांधी जी पर जारी किये गए सभी सिक्के, नोट भी उनके पास है।
कलीम अतहर खान महात्मा गाँधी से प्रेरित होकर उनके जीवन व उनसे जुड़ी चीजो का संग्रह करना शुरू कर दिया । वर्तमान में विभिन्न अद्भुत चीजों का संग्रह कलीम के पास है  और वह इसे निरंतर बढ़ाते रहेंगे। वे मानते है कि जब तक कोई भी शौक मन की गहराईयों की हद पार न कर ले वह शौक नहीं कहलाता है।
कलीम के संग्रह में महात्मा गाँधी की विभिन्न प्रकार की मूर्तियां है। जिसमें पीतल, ताँबा, लकड़ी, अष्टधातु, डेक्च्यून, प्लास्टर ऑफ पेरिस, चाँदी धातु की मूर्ति है। महात्मा गाँधी वाली पॉकेट वॉच (घड़ी), महात्मा गाँधी के चित्र वाला क्रिस्प बैज, गाँधी के चित्र वाले कप, गाँधी पर जारी पोस्टकार्ड जिन पर विभिन्न स्थानों के कैन्सीलेशन हैं। उनके संग्रह में गाँधी पर जारी 20 पैसे से लेकर 10 रूपये तक के 10 स्मारक सिक्के संग्रह में। है। देश विदश्ष से जारी 583 की संख्या में पोस्टल विभाग के प्रथम दिवस आवरण व विशेष आवरण भी शामिल है। कलीम के पास गाँधी की दुर्लभ तस्वीरो का संग्रह, स्मृति चिन्ह,  गाँधी के चित्र वाली प्रोजेक्ट फाईल उनके संग्रह का हिस्सा है। गाँधी के जीवन पर आधारित व गाँधी जी द्वारा लिखित गाँधी साहित्य में 376 पुस्तकों का संग्रह भी उनके पास है। देश विदेश से जारी 1608  से अधिक संख्या में डाकटिकट, मिनियेचर शीट, गाँधी जी के चित्र स्लोगन वाली पेन्सिल व पेन, गाँधी जी पर आधारित नए व पुरानी श्रृंखला में जारी एक से हजार तक व नई श्रृंखला में 10 से 2000 तक का बैंक नोटो का पूर्ण संकलन है।
कलीम ने अपने संग्रह में उन वस्तुओं को भी शामिल किया है जो गांधी जी के प्रिय वस्तुओं में मानी जाती हैं इनमें छोटी व बड़ी आकार में गीता पुस्तक जो गाँधी जी अपने पास सदैव रखते थे तथा उसी पर अपना जीवन आधारित रखते थे। सूत के धागे की माला, चाँदी की धातु में छपा 1000 रूपये का नोट, 1961 में बनी ताँबे की प्लेट जिसमें जय भारत व गाँधी जी की आकृति बनी हुई है। यह प्लेट सम्मान के रूप में  दी जाती थी। गाँधी जी के चित्र बने कींिरंग, 415 से अधिक गाँधी जी के जीवन काल पर लिखे लेख के समाचार पत्रों के लेखों की

कटिंग, पेन्सिल से बना महात्मा गाँधी जी का स्कैच, एल्यूमिनियम शीट पर उकेरा गया गाँधी का चित्र, दिल्ली 2011 में जारी खादी के कपड़े पर बना डाक टिकट जिस पर महात्मा गांधी बने हैं पतंगों पर गांधी, 08 सितम्बर 1946 में जारी ’हरिजन’ समाचार पत्र इस पत्र का प्रथम सम्पादन व प्रकाशन महात्मा  गांधी जी ने स्वयं 1933 में शुरू किया था। संग्रह में  गांध्री जी के तीन बंदर भी शामिल है। इन बन्दरों को प्रोवरबाइल मंकी यानि लौकिक बन्दर भी कहते है। यह बन्दर उपहार में चीन से आये एक प्रतिनिधिमण्डल ने गाँधी जी को दिया था, पहला बन्दर जो मिजारू बन्दर है जिसने दोनों आँखें बंद कर रखी है। दूसरा किकाजारू बन्दर-इसने दोनों हाथों से कान बंद कर रखे है, तीसरा इवाजारू बन्दर इसने दोनों हाथों से मुँह बंद कर रखा है।


कलीम के संग्रह में महात्मा गाँधी द्वारा की गई दाँडी मार्च यानि सॉल्ट मार्च जिसमें महात्मा गाँधी जहाँ जहाँ रूके वहाँ-वहाँ के डाकघरों ने गाँधी जी की 75 वी वर्षगांठ पर हर जगह से विषेश आवरण जारी किये वह भी समस्त कवर कलीम के संकलन में है। महात्मा गांॅधी के जीवन पर आधारित फिल्म ’’गांॅधी’ की

सीडी भी संग्रह में है। इसके अलावा कलीम के संग्रह में गांधी जी पर जारी किये गए कैलेंडर और बहुत सी सामग्री भी है। कलीम आगामी दो अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित प्रदर्शनी गांधी एक्सपो 2019 में इस संग्रह का प्रदर्शन करेंगे। कलीम की गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि है।  

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000