विकास की हकीकत : लाइव देखिये किस अंदाज में मिट्टी से भरे जा रहे शिवनगर नहर पटरी मार्ग के गड्ढे

पीलीभीत। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती हम लोगों ने कल ही तो मनाई थी। सोचा था कि अपना देश अब काफी सुधर रहा है परंतु ऐसा नहीं है। अभी भी खाने पीने वाले पूरी मुस्तैदी से सरकारी माल उड़ा रहे हैं। सरकारी क्यों जनता के धन को ही ठिकाने लगाया जा रहा है। नहर पटरी मार्ग के गड्ढे मिट्टी से भरे जा रहे हैं। ऐसा करते देख कर ठेकेदार के लोगों को प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष मिलाप सिंह ने रोका और टोका, पूछा कि भाई क्यों मिट्टी उड़ाने की व्यवस्था कर रहे हो। आप भी देखिए लाइव संवाद। आपको खुद समझ में आ जाएगा कि कितनी है विकास की रफ्तार और क्या कर रही है योगी सरकार और उनके अफसर-

जानिए कौन हैं मिस्टर मिलाप सिंह, कहाँ से आया विरोध का साहस

हम प्रधान मिलाप सिंह की हिम्मत की दाद देते हैं कि उन्होंने ऐसा साहस किया। वरना आजकल तो हर जगह घपलेबाज ही चल रही है परंतु रोकने, टोकने और सवाल पूछने का साहस कोई नहीं जुटा पाता। लोग आंख बंद करके चले जाते हैं।

पूर्व सैनिक मिलाप सिंह

(बता दें कि मिलाप सिंह लालपुर गांव के प्रधान हैं साथ ही वे प्रधान संघ के जिलाउपाध्यक्ष भी हैं। एक अन्य परिचय भी है वे भारतीय सेना के सिपाही रहे हैं। वीडियो में ध्यान से सुनिये उनकी ललकार मिलिट्री की ही है। वे भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। विकास क्या होता है यह उनके गांव जाकर खुद देखिये। जितने सवाल सड़क पर पूछे उतने ही डीएम की मीटिंग में भी इनके द्वारा पूछे जाते हैं।)

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
22:23