सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों व ग्रामीणों को हो रही परेशानी
गजरौला। थाना गजरौला कस्बा से शिवनगर जाने वाले मार्ग पर सबसे अधिक गड्ढे है। कीचड़ पानी से लथपथ सड़क में गड्ढा हो गया है। जिससे आने जाने वाले लोगों को निकलने में सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पढ़ रहा है। गजरौला हाईवे से बिधिपुर तक करीब 3 किलोमीटर सड़क में काफी गहरे गड्ढे बने हुए हैं। गड्ढा युक्त सड़क मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों की पोल खोल रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालने के वाद निर्देश जारी किए थे। कि 15 जून तक प्रदेश की तमाम सड़कें गड्ढा मुक्त कर दी जाएं। तथा इसके लिए अच्छा खासा बजट भी पास कर दिया गया था।
आश्चर्य की बात यह है कि पूरी तरह अभी तक सड़क गड्ढा युक्त नहीं की गई है। वहीं तमाम सड़कों पर अभी गड्ढे भी हैं। बरसात के समय पानी तमाम भरा रहता है। वहीं क्षेत्र के विधायक भी सड़कों की मरम्मत की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। लगातार ग्रामीणों ने कई बार शिकायत करने के बावजूद इस सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है। ग्रामीणों को सिर्फ आश्वासन के सिवा कुछ नहीं दिया गया।
पत्रकारों की टीम ने जब गांव क्षेत्र का जायजा लिया तो सड़क गड्ढा युक्त सबसे अधिक मिली तथा मजबूरी में लोग निकलने के लिए विवश हैं। सड़क से होकर भारी संख्या में निकलने के लिए लोग मजबूर है।
ग्रामीणों ने शासन से सड़क की मरम्मत के लिए मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि होली का त्यौहार निकट है लेकिन इस सड़क पर सबसे अधिक कीचड़ पानी भरा हुआ है। जिससे आने जाने वाले लोगों को निकलने में दिक्कत हो रही है। वहीं वरखेडा विधायक किशन लाल राजपुत से फोन से बात कर कहा कि तब तक आप इस सड़क में बने गड्ढे पर मिट्टी डरा दें नहीं तो होली के त्यौहार के दिन गड्ढे में गिर कर लोग घायल ना हो जायेगे।।रिपोर्ट-महेन्द्र पाल गजरौला

