पुलिस के नाम पर वसूली कर रहे मैजिक अड्डा संचालक, वकील को भी नहीं छोड़ा, ऑडियो वायरल

पूरनपुर : अधिवक्ता त्रभुवन पाण्डेय ने बताया की मैजिक अड्डों पर पुलिस के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। आरोप है कि डर दिखाया जाता है यदि पैसे नही दिये तो सवारी ठूस कर नही ले जा पाओगे। प्रत्येक मैजिक से तीस रुपये वसूले जाते है। 150 मैजिक पीलीभीत रोड पर चलती है ये 135000/ एक लाख पैतीस हजार रुपये की गुन्डाटैक्स वसूली हो रही है।

त्रभुवन पाण्डेय एडवोकेट

मजे की बात यह है आधी गाडियो के कागज तक नही है। चलाने वाले ड्राइवरो पर लाइसेंस तक नही है।

पीलीभीत के मैजिक अड्डे संचालक हरेन्द्र का आडिओ अटेच है। श्री पांडे ने उनसे बात की थी। वो पुलिस के नाम पर पैसे माग रहा है। यही हाल पूरनपुर और सभी मैजिक अड्डों का है। इस बार में अभी पुलिस का कोई बयान नही आया है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000