
नवरात्र उत्सव : सिद्धिदात्री देवी की पूजा के साथ हुआ कन्याभोज
(उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत के बिलसंडा से मुकेश सक्सेना एडवोकेट की रिपोर्ट)
*सिद्धगन्धर्वयक्षाधॺॆरसुरैरमररपि।,
*सेव्यमाना सदा भूयात़ सिद्बिदा सिद्विदायिनी।।
मां दुर्गा की नवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये मां सिद्धिदात्री देवी भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होने पर सभी प्रकार की सिद्धियों को प्रदान करने वाली है। सिद्धिदात्री मां का सानिध्य प्राप्त करने के लिए नियमनिष्ठ रहकर निरंतर दुर्गा की उपासना करनी चाहिए।मां भगवती का स्मरण,ध्यान, पूजन हमें इस संसार की असरता का बोध कराते हुए वास्तविक परमशान्तिदायक अमृत पद की ओर ले जाता है।
आज नवरात्र के नवें दिन सोमवार को संपूर्ण भारत वर्ष में सिद्धिदात्री देवी का पूजन और कन्या भोज का आयोजन घरों और मंदिरों में किया गया। भक्तों ने अपार श्रद्धा भाव से कन्या भोज के साथ कन्याओंको दान दक्षिणा देकर कर ससम्मान विदा किया।



