
जन्मजयंती : “खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी”
झांसी। आज पूरा देश आजादी की प्रथम दीपशिखा रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मना रहा है। झांसी नगरी में महारानी लक्ष्मीबाई का
जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मौके पर नगर की महिलाओं ने नारी शक्ति को प्रदर्शित करती महिलाओ व छात्राओं ने
झाँसी किले से बाइक रैली निकली। जिसमे सेकड़ो महिलाओ ने हिस्सा लिया। सभी महिलाएं रानी लक्ष्मी बाई की बेसभूषा में थी। बाइक रैली का उद्श्य महिलाओ को जागरूक करना था। जो महिलाएं अपने अधिकार नहीं जानती है और अत्याचार सहती है। बाइक रैली में हिस्सा लेने आयी महिलाओ का कहना है कि आज हमे ये बताते हुए गर्व हो रहा है कि हमारी रानी झाँसी का जन्मदिवस है। इसको लेकर हम बाइक रैली निकल रहे है और महिलाओ को जागरूक होने का संदेश दे रहे है। देखें वीडियो-
आज हर घर में झाँसी की रानी है। महिलाएं किसी से काम नहीं है। महिलाओ को आगे बढ़ना चाहिए जो महिला आज भी अपने आप को अकेला दुखी समझती है उन्हें रानी झाँसी से प्ररणा लेके आगे बढ़ना चाहिए। नारी शक्ति बहुत बड़ी शक्ति है।
आज की नारी दुर्वल नहीं है। महारानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर नगर में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं जिसमें स्कूली बच्चे बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। लाखों की संख्या में लोग महारानी लक्ष्मीबाई की याद में उनके स्मारकों का अवलोकन कर रहे हैं।