सट्टेबाजी प्रकरण में गिरी गाज : लखीमपुर कोतवाल लाइन हाजिर, मिश्राना चौकी प्रभारी सस्पेंड

(लखीमपुर खीरी से धीरज तिवारी की रिपोर्ट)

लखीमपुर-खीरी। जिले की सीमा पर टेरर फंडिंग का मामला सुर्खियों में है। उधर मुख्यालय पर सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क मिलने की खबर है। सट्टाबाजी के आरोपी रेहान निवासी संकटा देवी, लखीमपुर को खैराबाद,सीतापुर में दो दिन पूर्व पकड़ा गया था। इसका मुकदमा थाना खीरी में दर्ज हुआ है। उधर पुलिस के उच्च अधिकारियों को इस बात का आभास हुआ है कि कुछ माह पूर्व एक सट्टाबाजी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया तो फड़ पर रकम ज्यादा थी पर दिखाई कम गयी। इसके अलावा रेहान की गिरफ्तारी कई महीने तक न कर पाने के कारण स्थानीय पुलिस पर सवाल उठ रहे थे। संकटा देवी चौकी प्रभारी अजय सिंह पहले ही सस्पेंड हो चुके हैं।
आज एसपी पूनम ने कोतवाल लखीमपुर फतेह सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। चौकी मिश्राना के प्रभारी अजब सिंह को सस्पेंड कर दिया। सट्टाबाजी प्रकरण में अब तक दो चौकी प्रभारी सस्पेंड हो चुके हैं। यह भी पता चला है कि सट्टेबाजी में की गई अवैध कमाई से करोड़ो की संपत्ति सट्टेबाजों ने खरीदी है। पुलिस इसकी भी जांच करेगी।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000