♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

क्षत्रियत्व ही राष्ट्रीयता का पर्याय : हरिशंकर

– लखनऊ डीबीएल मैरिज होम में शस्त्रपूजन के साथ क्षत्रिय एकता सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

लखनऊ/लखीमपुर-खीरी। राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में लखनऊ महानगर के बुद्धेश्वर चौराहा स्थित डीबीएल मैरिज होम में शस्त्रपूजन व क्षत्रिय एकता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन हरिशंकर सिंह ने कहा कि क्षत्रियत्व ही राष्ट्रीयत्व का पर्याय है। पराक्रम व धैर्य के धनी क्षत्रियों ने इस देश को शिखर पर आसीन किया है। उत्कृष्ट साहस के कारण क्षत्रिय सदैव इतिहास बनाते रहे हैं। विशिष्ट अतिथि हरदोई के विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह “रानू” ने कहा कि क्षत्रिय कुल भूषण श्री राम के कारण इस देश की पहचान है, क्षत्रिय वंशज सिद्धार्थ व वर्धमान ने भी बौद्ध व जैन धर्म के माध्यम से सम्पूर्ण मानवता को दिशा दिखाने का अभूतपूर्व कार्य किया है। बाँदा के विधायक दलजीत सिंह ने कहा कि क्षत्रियत्व के कारण ही हमेशा इस देश की सीमाएं सुरिक्षत रहीं, दुश्मन हमेशा आतंकित रहे। लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह सिकरवार ने कहा कि क्षत्रिय नरेश सदैव प्रजावत्सल व सरंक्षक की भूमिका में रहे हैं। उन्होंने भारत माता को परमवैभव पर पहुंचाने का पुनीत कार्य किया है। सेंट्रल बार एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष आदेश सिंह ने कहा कि क्षत्रिय युवा पीढी को शिक्षित व संस्कारित होकर देश व समाज की सेवा करनी चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि भारत के इतिहास से क्षत्रियों के इतिहास को निकाल दिया जाये तो अपना इतिहास केवल कागजों का ढेर बनकर रह जायेगा। क्षत्रियों के शौर्य, त्याग व साधना के दम पर हमने दुनिया पर शासन किया है। कहा कि मेजर शैतान सिंह भाटी के साहस से चीनी सेना आज भी डरती है। ब्रजेश सिंह ने कहा कि मेरी सभी व्यवस्थाएं सदैव क्षत्रियों के लिये समर्पित रहेंगी, हमें कुरीतियों को छोड़ना होगा। छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि श्री राम व योगीराज श्रीकृष्ण के वंशज क्षत्रिय भारतवर्ष के मन सम्मान के प्रतीक हैं। क्षत्रिय स्वाभिमान के कारण टूट सकते हैं किन्तु झुक नही सकते, महाराणा प्रताप इसके उदाहरण हैं। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंह चौहान, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र राणा, महिला युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष लता चौहान, राजस्थान के नरेंद्र सिंह तोमर, उत्तर प्रदेश बार काउंसिल सदस्य प्रदीप कुमार सिंह व बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह का सारगर्भित व सार्थक उद्बोधन उल्लेखनीय रहा। कार्यक्रम संचालन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान पकंज सिंह सेंगर, योगेंद्र सिंह, दिलीप सिंह चौहान, धर्मेन्द्र सिंह, ज्योति सिंह, मनीषा सिंह, गायत्री सिंह, हरिओम सिंह, नरेश ठाकुर व लखीमपुर, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, दिल्ली तथा हरियाणा से तमाम क्षत्रियों ने प्रतिभाग किया।

लखनऊ/लखीमपुर से निर्जेश मिश्र की रिपोर्ट

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000