भाजपाइयों ने निकाली गांधी संकल्प पदयात्रा

पूरनपुर। आज संकल्प यात्रा के तहत 129 विधानसभा पूरनपुर के पूर्व प्रस्तावित कसगंजा से लेखराज भारती संयोजक विधानसभा पूरनपुर के नेतृत्व में संकल्प यात्रा प्रारंभ करते हुए भैसासुर, जल्लूपुर आदि गांव में होते हुए गुलरिया भूप सिंह में संकल्प यात्रा का समापन किया गया। प्रोग्राम में स्वच्छता व सिंगल प्लास्टिक का प्रयोग बंद करना, गोसेवा का संदेश दिया गया। कसगंजा में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कसगंजा के ग्राम प्रधान सरोज बाजपेई एडवोकेट, विधानसभा सह संयोजक अचलेन्द्र मिश्रा, संतराम विश्वकर्मा भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ वृज क्षेत्र संयोजक व विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष, गुलडिया भूप सिंह के प्रधान पुत्र अनिल सिंह , प्रधान जैतराम पासवान, मंडल के महामंत्री लक्ष्मण वर्मा , संतोष पांडेय ,रामपाल सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
09:02