गाँव-गाँव शुरू हो गई कोरोना से जंग, शाहगढ़ में सीटू ने सम्हाला मोर्चा

पूरनपुर। ग्राम पंचायत शाहगढ़ के प्रधान सुखविंदर सिंह सीटू कोविड-19 से लड़ने के लिए सबसे पहले आगे आये।

सुखविंदर सिंह सीटू प्रधान ने अपने गाँव मे न केवल लोगो को जागरूक किया बल्कि श्रम दान कर गाँव को कोरोना को हराने के लिए गाँव को सेनिटाइज किया।सीटू प्रधान इस मामले में खुद का ट्रेक्टर लगाकर गाँव को सनेटाइज कराने का काम किया।इस मौके पर सीटू प्रधान ने ग्राम बसियो को देश मे फैली महामारी के बारे में बताते हुए कहा कि देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है।इस बीमारी से बचने के लिए बार बार हाथ धोना और एक दूसरे से सोशल डिस्टेंस बना कर रखने की बात कही।

रिपोर्ट-सौरभ पांडे

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000