
पराली जलाने पर प्रतिबंध और धान में लूट के खिलाफ कल पूरनपुर में भाकियूं का आंदोलन
पीलीभीत। जनपद में किसानों को पराली जलाने पर जुर्माना व मुकदमा की धमकी दे कर जिला प्रशासन पीलीभीत किसानों से लूट करवा रहा है। किसानों का मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। धान में हो रही लूट से किसान पहले से ही परेशान है। किसान नेता मंजीत सिंह ने बताया कि इन सब परेशानियों को लेकर भारतीय किसान यूनियन की एक विशाल किसान पंचायत 26 अक्टूबर को पूरनपुर में होगी। इस बार लड़ाई आर-पार की होगी। अगर समस्याओं का हल कल नहीं होता तो दीवाली तहसील में ही किसान मनायेगे। यह तह हुआ है उन्होंने सभी किसान भाईयों से अपील की है कि आप सभी लोग ट्रेक्टर ट्रालियो से पूरी तैयारी के साथ आएं।