डीएम एसपी ने रन फार यूनिटी रेस को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, दिलाई शपथ

पीलीभीत। भारत रत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के जन्म दिवस पर आज पीलीभीत जनपद में खेल कार्यालय एवं जिला प्रशासन के सहयोग से रन फार यूनिटी का आयोजन नकटादाना चौराहे से किया गया। रन फार यूनिटी रेस को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह रेस नकटादाना चौराहे से गौहनियां चौराहे से होते हुये गांधी स्टेडियम

के गेट पर सम्पन्न हुई। रन फार यूनिटी रेस में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के बालक बालिका शामिल रहे। मुख्य विकास अधिकारी रमेश चन्द्र पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) देवेन्द्र प्रताप मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, पुलिस बल, खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों ने रेस में प्रतिभाग किया गया। उसके उपरान्त गांधी स्टेडियम पीलीभीत में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भारत रत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यर्पण किया गया और

इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा सभी बालक बालिकाओं खिलाड़ियों अधिकारियो कर्मचारियों सहित अन्य को शपथ दिलाई गई। अन्त में जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि एवं गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
14:44