हरदोई ब्रांच नहर पर जीवंत हुई पूर्वांचल की परंपरा, लाइव देखिये युवाओं ने कैसे किया धमाल
घुंघचाई। उगते सूर्य को छठ पर्व पर व्रत धारी महिलाओं द्वारा अर्घ देकर व्रत का पारायण किया गया। इस दौरान कई घाटों पर पारंपरिक तरीके से पर्व को मनाया गया और कई जगह मुंडन संस्कार भी हुए वहीं युवा टोली बैंड बाजों की धुन पर लोग नाच गाकर पर्व का उल्लास मना रहे थे। वातावरण में छठ पर्व को लेकर उद्घोष किए गए। लाइव देखिये कार्यक्रम-
हर वर्ष की तरह इस बार भी पूर्वांचल के रहने वाले लोगों ने मटेहना दंदौल और डूडा कॉलोनी में पारंपरिक तरीके से छठ पर्व को मनाया व्रत धारी महिलाएं 2 दिन पहले से ही विशेष पूजा अर्चना कर व्रत रखे हुए थी और इस दौरान बड़े पैमाने पर सामूहिक रूप से ग्रामीणों द्वारा कई घाट सजाए गए थे यहां पर पूजा अर्चना की मुकम्मल व्यवस्था भी की गई थी शनिवार को ढलते सूर्य को अर्घ देकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी वृत्ति महिलाएं रविवार को घाटों पर पहुंची और हरदोई ब्रांच नहर में खड़े होकर पूजा अर्चना की गई और संतान घर परिवार की सुख समृद्धि को लेकर कामनाएं की गई इसके अलावा कई जगह मुंडन संस्कार भी करवाए गए बैंड बाजे बजे और छठ मैया पर्व के गीतों पर लोग नाचते गाते देखे गए। लाइव देखिये ठुमके-
इसके बाद देर शाम तक भंडारे का आयोजन चलता रहा इस दौरान सुरक्षा लिहाज से पुलिस व्यवस्था कई घाटों पर रही मौके पर ग्राम प्रधान कैलाश कुमार दिनेश यादव लक्ष्मण यादव संतोष मौर्य विमला देवी सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें