
अयोध्या मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के पहले उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई
समाचार संध्या।
** भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेन्द्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने में गतिरोध के लिए शिवसेना को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा- भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री का पद साझा करने की बात कही।
** प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- राष्ट्रीय राजधानी में अनाधिकृत कॉलोनियों में लाखों लोगों को मालिकाना हक देने के केन्द्र के फैसले से उन्हें भय मुक्त होकर रहने का मौका मिलेगा।
** अयोध्या मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के पहले उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी गई।
** सरकार ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा को भीषण तूफान बुलबुल से होने वाले जानमाल के नुकसान से बचाव के लिए सभी एहतियाती उपाय करने को कहा।
** भारत वर्ष 2023 में पुरूष हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा।
समाचार विस्तार से-
@AIR
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें