कल 7 मार्च को राहुलनगर में उतरेगा सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंहः का उड़नखटोला, करेंगे बाढ़ परियोजनाओं का शुभारंभ

पीलीभीत। पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के राहुल नगर में बाढ़ राहत परियोजना का शुभारंभ कल 7 मार्च को प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री महेंद्र सिंह करेंगे। वे सुबह 10:05 पर राहुल नगर हेलीकॉप्टर द्वारा पहुंचेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आज सुबह विधायक बाबूराम पासवान ने हजारा पहुंच कर समस्याएं जानी। उन्होंने बताया कि मंत्री जी द्वारा बाढ़ परियोजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। शारदा नदी के घनाराघट पुल और गोमती को पानी देने सहित कई प्रमुख बिंदुओं पर मंत्री जी का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने दौरे की तैयारियां की हैं। कार्यक्रम भी जारी हुआ है-

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
07:32