
खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया दमखम
नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में जमुनिया में हुई ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता
पूरनपुर: नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में जमुनिया के इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव जमुनिया में स्थित आरएमजे किसान इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कलीनगर के सीएण्ड जे इंटर कॉलेज व आरएमजे किसान इंटर कॉलेज के छात्राओं के बीच बालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें आरएमजे के छात्रों ने जीत हासिल की। बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा 6 की छात्रा पूजा यादव ने प्रथम, बबली ने द्वितीय तथा शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 800 मीटर की दौड़ में अरशद खां प्रथम, विकास पांडे द्वितीय रहे। 1600 मीटर की दौड़ में रविंद्र प्रथम, गुरुप्रीत द्वितीय रहे। लंबी कूद में मोइन खान तथा जीशान खां प्रथम रहे। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के वरिष्ठ लेखाकार अनिल शर्मा, आशीष पांडे, प्रेमराज, सत्यवीर, मयंक, कॉलेज अध्यक्ष रामनाथ सिंह, प्रबंधक मनोज कुमार, प्रधानाचार्य नरेश वर्मा सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।
रिपोर्ट-शैलेन्द्र शर्मा व्यस्त
—————–
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें