
गायत्री परिजनों की महत्वपूर्ण गोष्ठी में पहुंचे केंद्रीय प्रतिनिधि सुखदेव शर्मा
पूरनपुर। आज प्रातः गायत्री शक्तिपीठ पूरनपुर पर केंद्रीय प्रतिनिधि सुखदेव शर्मा जी के संरक्षण में एक गोष्ठी हुई। जिसमें मिशन से जुड़ी गतिविधियों कार्य योजना व शांतिकुंज के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।
केंद्रीय प्रतिनिधि ने कहा शांतिकुंज संस्था 80 देशों में कार्यरत एवं लगभग 15 करोड़ साधक हैं।
एक रुपए प्रतिदिन के अंशदान से विश्व स्तरीय संस्था एवं विश्व विद्यालय का संचालन हो रहा है। उन्होंने गायत्री यज्ञ को संस्कृति का आधार बताया। सभी के साथ प्रेम व्यवहार के साथ ही प्रेम को लुटाने की बात कही। नगर में ज्ञान रथ के माध्यम से गुरुदेव के साहित्य को जन-जन पहुंचाने की योजना पर बल दिया।
सप्त क्रांति विशेषकर नशा मुक्ति अभियान पर तेजी लाने की बात कही। आलोचकों विरोधियों निन्दकों को भी स्नेह से अपनाने को कहा। आगामी वर्ष में ग्रह ग्रह गायत्री उपासना एवं ग्रह ग्रह गायत्री यज्ञ हेतु संकल्प दिलवाए
यहां सत्यप्रकाश शुक्ला लक्ष्मीकांत भारद्वाज
राम प्रकाश शुक्ला राकेश गुप्ता तोले राम पांडे हरद्वारी लाल पांडे निरंकार पांडे दिनेश चंद्र गुप्ता अशोक खंडेलवाल , गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल रामअवतार कुशवाहा आशा पांडे शांति देवी गंगा देवी कमलेश हरि ओम शंकर रेखा वर्मा राजपाल सरजुलाल मिथलेश दीक्षित सहित अनेकों परिजन उपस्थित रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें