
पीलीभीत में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन बच्चों सहित 5 की मौके पर ही मौत, 5 घायल, एसपी रात में ही पहुँचे मौके पर
पीलीभीत। कोतवाली पूरनपुर की सुधीर कॉलोनी निवासी अश्वनी उपाध्याय 32 अपने 8 वर्षीय पुत्र लव तथा 12 वर्षीय पुत्री नोनी तथा अपने साथी दोस्त अमित कश्यप उम्र 30 वर्ष तथा अपने पुत्र गोलू उम्र 8 वर्ष तथा अन्य पांच साथियों के साथ पीलीभीत शादी समारोह में गए हुए थे। रात लगभग एक बजे वापस आते वक्त गजरौला थाना क्षेत्र की पिपरिया नवदिया मोड़ के निकट गाड़ी
डिसबैलेंस होकर खाई में पलट गई। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गजरौला इंस्पेक्टर नरेश कश्यप उस वक्त गश्त पर थे। उन्होंने आनन-फानन में सभी को गाड़ी से बाहर निकलवाया और जिला अस्पताल भेजा लेकिन अश्वनी उपाध्याय, अमित कश्यप, गोलू पुत्र अमित उम्र 8 वर्ष, लव पुत्र अश्वनी उपाध्याय 8 वर्ष, व नोनी पुत्री अश्वनी उपाध्याय 12 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। 5 लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सिटी धर्म सिंह मोर्छयाल ने बताया कि रात करीब एक बजे यह हादसा हुआ और सभी की मौके पर ही मौत हुई है। 5 घायल हुए हैं। कई लोगों ने पांच लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। पूरनपुर की सुधीर कालोनी में मृतकों के घर मातम का माहौल है।
पुलिस ने यह जारी किया प्रेस नोट, एसपी पहुँचे मौके पर
दिनांक 28-11-19 की रात्रि में करीब 12:30 बजे थाना गजरौला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बंगाली कॉलोनी के निकट पीलीभीत से पूरनपुर की ओर जाती हुई एक कार संख्या UP 26 V 2095 RENAULT KWID खराब मौसम के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसमें 10 लोग सवार थे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित
एवं थाना गजरौला पुलिस द्वारा तत्काल मौका मुआयना किया गया एवं घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा गया। कार सवार 05 लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि 05 लोग घायल हो गए जिनका विवरण निम्नलिखित है-
*मृतक:*
1.अश्वनी पुत्र राधाकृष्ण उम्र लगभग 32 वर्ष
2. अमित कश्यप पुत्र ओमप्रकाश उम्र लगभग 28 वर्ष
3.नोनी पुत्री अश्वनी उम्र 12 वर्ष लगभग
4.लव पुत्र अश्वनी उम्र 8 वर्ष लगभग
5. गोलू पुत्र अमित उम्र 7 वर्ष लगभग
घायल:

1. रेखा उपाध्याय पत्नी अश्वनी
2. सुषमा पत्नी अमित
3. आशा पत्नी राधाकृशष्ण
4. मीनी पुत्री अश्वनी
5. उदय पुत्र अमित
नि0गण थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत
(साभार -तारिक़ कुरैशी वरिष्ठ पत्रकार)



