क्रिसमस की विशेष प्रार्थना में देश व दुनिया में अमन व शांति के लिए हुईं दुआएं

पूरनपुर में भी रही क्रिसमस की धूम

सभी समुदाय के लोगों ने की शिरकत
गले लगकर दी क्रिसमस की मुबारकबाद

पूरनपुर। कस्बे में बड़े दिन का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। चर्च में विशेष प्रार्थना में आसपास के क्षेत्रों सहित काफी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थना में हिस्सा लेने के लिए आये। पुरोहित ने देश व दुनिया में अमन व शांति के लिए दुआएं भी कीं।


नगर में क्रिसमस का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। बुधवार को सुबह से ही ईसाई समुदाय के लोग क्रिसमस मिस्सा बलिदान में शामिल होने के लिए दूर दराज के इलाकों से यहां आये। सुबह नौ बजे चर्च में पुरोहित फादर चिनप्पन ने विशेष प्रार्थना क्रिसमस मिस्सा

बलिदान कराते हुए देश में शांति व सलामती की दुआ की। इसके बाद स्कूल के बच्चों व अभिभावको सहित नगर के कई जाने माने लोग भी ईसाई समुदाय के लोगों को क्रिसमस की मुबरकबाद देने पहुंचे। प्रधानाचार्या सिस्टर अंजलि ने सभी का स्वागत किया। फादर की देखरेख में बनाई गई ईसा मसीह के जन्म से संबधित क्रिब झांकी को सभी ने सराहा। पुरोहित ने संबोधन में कहा प्रभु ईसा को बड़े-बड़े कष्ट झोलना पड़े। लेकिन उन्होंने माफ कर देने को सबसे बड़ा काम बताया। उन्होंने बाइबिल का जिक्र करते हुए कहा ईश्वर की करूणा सर्वप्रथम उनके द्वारा की गई मानव की रचना में प्रकट हुई। जब इस संसार में मानव जाति के प्रति ईश्वर के प्रेम की पूर्ण अभिव्यक्ति देखी गई। प्रार्थना के बाद सब ने एक दूसरे को गले लगकर क्रिसमस की मुबारकबाद दी।

फादर लोगों का प्यार देखकर काफी खुश नजर आये। हर समुदाय के लोग ईसाई भाइयों बड़े दिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे। मेहमानों को त्योहार के मौके पर तैयार किया गया विशेष केक भी परोसा गया। इस मौके पर चर्च को भव्यता से सजाया गया था। घरों में महिलाएं पकवान व दूसरी तैयारियों में व्यस्त रहीं। प्रधानाचार्या सिस्टर अंजलि मेहमानों का स्वागत करती नज़र आईं। बच्चे नये-नये कपड़ों में काफी खुश नजर आ रहे थे। गायक मंडली ने कैरल सिंगिंग कर सभी का मन मोह लिया।


यहां सिस्टर मरीशा, सिस्टर, सुदीप्ति, एलएम नेगी, मनबीर सिंह, , रॉयडन परेरा, अशोक खण्डेलवाल, हंसराज गुलाटी, संजय सिंह, आनंद प्रकाश, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
11:23