
इनरव्हील क्लब ऑफ़ पूरनपुर ग्लोरी द्वारा मानसिक मंदित बच्चों में बांटीं गईं खुशियां
पूरनपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी ने वर्टिकल एच के अंतर्गत 107 बच्चों का नेत्र परीक्षण करवाया।
मंडलाध्यक्ष डॉ दिव्या लहरी के मंडल 3110 में दिए दिशानिर्देश अनुसार इनर व्हील क्लब ऑफ पूरनपुर ग्लोरी ने 5 से 12 साल के स्कूली बच्चो का नेत्र परीक्षण डॉ गोविंद राम क्लीनिक में करवाया। जिसमे बहुत से बच्चो की नज़र कमजोर निकली ।
आर्थिक रूप से निर्बल बच्चो के चश्मे भी क्लब द्वारा बनवाये जायेगे।
इस कार्यक्रम में डॉ श्री गोविंद राम जी और स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती अंजू मिश्रा जी का विशेष सहयोग रहा।

वर्टीकल ओ के अंतर्गत 25 दिसम्बर तुलसी पूजन दिवस पर मानसिक मन्दित आश्रय गृह पर विकलांग और मंदबुद्धि बच्चो को इनर शर्ट, रजाइयां और खाद्य सामग्री, मिठाई आदि वितरित की गयी और उन बच्चो से तुलसी माँ के आगे दीपक जलवाए गए जिससे तुलसी माँ का आशीर्वाद बच्चो को मिले जिससे उनकी मानसिकता में सुधार होकर जीवन अच्छा हो सके।

क्लब सदस्यों के कुछ समय बिताने से उन बच्चो के चेहरों पर मुस्कान बिखेर गयी ।
ओ वर्टिकल की जेडपीसी सलोनी गुप्ता ने कहा कि आगे भी आश्रय गृह में जरूरत अनुसार क्लब मदद करेगा।
क्लब अध्यक्ष मोनिका होरा ने सहतार्थ के लिए च्वाइस सेंटर के नीरज गुप्ता जी विशेष आभार व्यक्त किया ।
इस कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष मोनिका होरा , चार्टर अध्यक्ष सलोनी गुप्ता ,सचिव मिताली गुप्ता ,कोषाध्यक्ष सीमा गुप्ता ,मीनाक्षी खन्ना ,पूनम गुप्ता ,मोनिका गुप्ता ,संगीता गुप्ता ,अंजू मिश्रा पवन गुप्ता ,मधुरिमा गुप्ता ,शशि खंडेलवाल, शिवानी खंडेलवाल, पूनम कपूर ,रिंकी गुप्ता मानसिक मन्दित आश्रय गृह के प्रबंधक कुलविंदर सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।

