
कांग्रेस विधायक नाना पटोले को महाराष्ट्र विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, देवेंद्र फड़णवीस विपक्ष के नेता नामित
समाचार संध्या
तेलंगाना सरकार ने पशु चिकित्सक महिला से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया।
कांग्रेस विधायक नाना पटोले को महाराष्ट्र विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। देवेंद्र फड़णवीस को विपक्ष का नेता नामित किया गया।
झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार तेज़ हो गया है। मतदान शनिवार को होगा।
भारत हज यात्रा की समूची प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाने वाला विश्व का पहला देश बन गया है।
काठमांडू में दक्षिण एशियाई खेलों में पुरुष वॉलीबॉल के फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।
अब समाचार विस्तार से
@AIR
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें