
समाचार प्रभात : दस साल और बढ़ेगा एससी-एसटी का आरक्षण, मोदी मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी
आकाशवाणी से प्रस्तुत है समाचार प्रभात।
** केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के आरक्षण को और 10 साल बढ़ाने को मंजूरी दे दी।
** झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त होगा।
** कर्नाटक में पंद्रह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिये मतदान जारी।
** रिज़र्व बैंक आज चालू वित्त वर्ष की पांचवीं द्वि-मासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा।
** दक्षिण एशियाई खेलों में भारत 34 स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में सबसे आगे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें