एसडीएम ने महिला अस्पताल का किया निरीक्षण, नवनिर्मित अस्पताल में मिली खामियां

पूरनपुर। सीओ कार्यालय के पीछे 50 बेडो का महिला अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है। लखनऊ की निर्माण संस्था इसका निर्माण करवा रही है। शुक्रवार को उप जिलाधिकारी चंद्रभानु सिंह ने निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को गुणवत्ता पूर्वक काम करने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की बात कही। अस्पताल के चारों ओर मिट्टी न पड़ी होने पर उन्होंने ठेकेदार से नाराजगी जाहिर की। ठेकेदार ने मिट्टी न मिलने की बात कही तो उन्होंने स्वयं मिट्टी उपलब्ध कराने की बात कही है। उन्होंने कहा बरसात के समय अस्पताल के आसपास पानी नहीं भरना चाहिए। इसके बाद उन्होंने पड़ोस में ही सिफ्ट महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक न पाए जाने पर उन्होंने इसकी जानकारी ली। तो पता चला वह दो दिन के अवकाश पर पर चल रही है। इस दौरान उन्होंने कई दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया। अस्पताल में तैनात अन्य स्टाफ और मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।

रिपोर्ट-शैलेन्द्र शर्मा व्यस्त

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000