
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा -नागरिकता संशोधन विधेयक अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं, विपक्ष ने बताया प्रतिगामी
आकाशवाणी से प्रस्तुत है दोपहर समाचार।
** लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच नागरिकता संशोधन विधेयक पेश। विधेयक को पेश करने को लेकर मत विभाजन। पक्ष में 293 और विपक्ष में 82 मत पड़े।
** गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – विधेयक अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं। विपक्ष ने इसे प्रतिगामी विधेयक बताया।
** कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी ने दो सीटें जीती और 10 पर आगे। 15 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी।
** प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक विधानसभा उपचुनावों के नतीजों के रुझानों का स्वागत किया। कहा – यह पार्टी के लिए जनादेश को दर्शाता है।
** स्विट्जरलैंड में विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी – वाडा की बैठक। इसमें खेल प्रतियोगिताओं से रूस के निलंबन पर फैसला लिया जायेगा। अब समाचार विस्तार से-
@AIR
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें