जगराता : दाग नही लगने देंगे हम भारत माँ की शान में…

 

*बिलसंडा में विशाल दुर्गा जागरण में रामकुमार लक्खा ने रात भर बांधा समां

बिलसण्डा। नगर के घस्सूगंज ग्राउंड पर रविवार की रात हुए जगराते में रामकुमार लक्खा ने ऐसा समां बांधा कि पब्लिक बेकाबू हो गयी। जिससे कई बार प्रशासन के भी हाँथपांव फूल गए। हजारों की भीड़ से खचाखच भरे पंडाल में तकरीबन 11:20 पर लक्खा पहुंचें

तो लोग अपनी जगह से ही खड़े हो गए। माइक थामते ही उन्होंने युवाओं की नब्ज टटोली और एकाएक देशभक्ति में लीन होकर गाया…दाग नही लगने देंगे हम भारत माँ की शान में…धुंआ ही धुंआ भर देंगे पूरे पाकिस्तान में..इसे सुनते ही बड़े बच्चो और बुजुर्गों में भी जोश भर गया और वह झूम उठे।
इससे पहले गायक अमन सांवरिया व बाल कलाकार बेबी अर्पणा ने भी माँ की सुंदर भेटों पर लोगों को खूब नचाया।जागरण प्रारंभ होने से पूर्व पं.संतोष मिश्रा ने यजमान बने अवनीश जायसवाल व राजेश पंजा द्वारा बिधिबत हवन-पूजन भी कराया। जागरण के मध्य ही पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रबीन मलिक भी यहां पहुंचे उन्होंने दरबार मे मत्था टेका व माँ का आशीर्वाद भी लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।


कार्यक्रम में व्यवस्था देख रहे आशीष सक्सेना एडवोकेट, अबधनरेश जायसवाल,डीके गुप्ता राजीव गुप्ता,बन्टू जायसवाल, डा. पंकज गुप्ता दुर्गेश गंगवार, विकेश जायसवाल रवि पंडित, शक्ति जायसवाल नीलेश गुप्ता, रजत कश्यप, बैभव सक्सेना, रिंकू मिश्रा, मुश्ताक अंसारी, मोनी गुप्ता,गोलू जायसवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।।
रिपोर्ट- मुकेश सक्सेना / अजय जायसवाल

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
22:10