भक्तों की मांग : गोमती के विकास पर नवागत जिलाधिकारी को देना चाहिए ध्यान

पीलीभीत। तालाब पोखरों का ध्यान रख कर विकसित कराने वाले नवागत जिलाधिकारी पुलकित खरे से गोमती उद्गम स्थल के विकास की भी मांग उठने लगी है। गोमती उद्गम ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य व माधोटांडा के पूर्व प्रधान धनीराम कश्यप ने सोशल मीडिया पर जिला अधिकारी से मांग की है कि वे उद्गम के विकास पर पूरा ध्यान देकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा को पूरा करें। पढ़ें धनीराम जी का निम्नलिखित लेख-

आज के वर्तमान समय के भ्रष्टाचार रूपी दानव की चल रही कलंकित परम्परा को अपने ईमानदारी रूपी तरकश के तीर से भेद कर जिला पीलीभीत को परम पूज्यनीय योगी आदित्य नाथ जी महाराज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ के उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने बाले संकल्प की प्रतिवद्धता को मूर्त रूप प्रदान करने बाली तर्ज पर कार्य को अन्जाम देने बाले इकलौते जनप्रिय अधिकारी श्री पुलकित खरे साहब जिलाधिकारी जिला पीलीभीत से बड़ी आशा और अपेक्षा के साथ हमारा आग्रह है कि आप प्राणियों की जीवन रक्षक आदि गंगा माँ गोमती जो कि बाबा श्री दुर्गा नाथ के तपबल से जिला पीलीभीत के ग्राम माधोटांडा तहसील कलीनगर से अवतरित होकर हम सब प्राणियों के जीवन की रक्षा कर रही हैं उनका उद्गम स्थल उपेक्षित है हालाँकि आदि गंगा माँ गोमती के उद्गम स्थल के विकास के लम्बे समय से भारी भरकम प्रयास किए गए मगर सब कागजों तक सीमित रहकर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए मगर जब परम पूज्य माननीय योगी जी सूबे के मुख्यमंत्री बने तो गोमती मैय्या के विकास को प्राथमिकता के आधार पर कराने की घोषणा की और वर्ष 2018 मे जिले मे तैनात हुए डाॅ अखिलेश कुमार मिश्रा साहब जिलाधिकारी पीलीभीत द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप जिला पीलीभीत की जनता भारी जन समर्थन जुटा कर आदि गंगा माँ गोमती के समुचित विकास के संकल्प को पूरा करने की नीयत से सपत्नी पूरे विधि-विधान के साथ हवन और यज्ञ करवा
कर क्षेत्र के दशों हजार श्रद्धालुओं की उपस्थित मे स्वंय फावड़ा चलाकर आदि गंगा माँ गोमती को अविरल बहाने की योजना का अपने कर कमलों से शुभारंभ किया। लिंक पर क्लिक कर लाइव देखिये गोमती महिमा-

https://youtu.be/PPNKu1FylIw

 तहसील कलीनगर की SDM सम्मानित पुष्पा देवदार जी की पूरे समर्पित भाव से की गई कार्यशैली काफी सराहनीय रही मगर इतने सबकुछ के बाद भी कुछ बाहरी भष्टाचारी दानवों के कारण योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई मगर गोमती मैय्या की कृपा से तहसील कलीनगर मे श्री चन्द्रभानु सिंह जी SDM नियुक्त किए गए जिन्होंने क्षेत्र के लोगों का बेहतर समर्थन हासिल करके पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से गोमती उद्गम स्थल का बहुत सुन्दर और टिकाऊ तथा दार्शनिक विकास शुरू कराकर उद्गम स्थल को काफी हद तक विकसित किया मगर सरकारी व्यवस्था के अनुसार उनका स्थानान्तरण हो गया उसके बाद विकास की गति को किसी न किसी कारण से विराम लगता रहा और उद्गम स्थल का अपेक्षित विकास नही हो पाया अब निवर्तमान उपजिलाधिकारी श्री रामदास जी और वर्तमान उपजिलाधिकारी श्री रामस्वरूप जी के प्रयास से पुनः आदि गंगा माँ गोमती के उद्गम स्थल पर कोरोना वायरस की सरकारी गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखकर क्षेत्रीय सम्मानित लोगों का सहयोग लेकर विकास के कुछ प्रस्तावित कार्य जैसे अधूरा धर्मशाला का काम करने के लिए ट्रस्ट की निर्माण समिति की देखरेख मे शुरू किए गए हैं मगर महोदय इतने सूक्ष्म प्रयास से उद्गम स्थल का विकास हो पाना संभव नही है चूँकि आज जिले मे आप जैसे लोकप्रिय ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के जिला पीलीभीत की सरजमीं पर कदम रखते ही जिले समस्त भ्रष्टाचारियों मे हड़कंप मचा हुआ है और सभी विभागों के अधिकारी / कर्मचारी दिन रात एक करके कर्तव्य परायणता मे डट गए हैं दलालों ने आफिसों और बैकों मे चक्कर लगाना छोड़ रखा है ऐसे मे हम गोमती भक्तों को भी आपसे आदि गंगा माँ गोमती के विकास की काफी उम्मीदें जगी हैं। लिंक पर क्लिक कर सुनिये गोमती माता की आरती-

https://youtu.be/QdiyDngLHqk

अतः आपसे बड़ी आशा और अपेक्षा के साथ हमारा विनम्र आग्रह है कि आप जीवन दायिनी आदि गंगा माँ गोमती के उद्गम स्थल माधौटांडा के समुचित विकास की ओर अपना विशेष ध्यान देकर सरकार के प्रथम वरीयता वाले संकल्प को पूरा करने मे हम सबका मार्गदर्शन करते हुए उद्गम स्थल माधौटांडा से आदि गंगा माँ गोमती को अविरल वहाने तथा उद्गम स्थल को तीर्थ स्थल वनबाने की प्रसंनीय और यादगार कृपा करदें क्षेत्र की सम्मानित जनता और हम सदैव आपके आभारी रहेंगे।
निवेदक


धनीराम कश्यप 

सदस्य गोमती ट्रस्ट व पूर्व प्रधान

निवासी ग्राम व पोस्ट माधौटांडा तहसील कलीनगर जिला पीलीभीत मोबाइल नंबर 8445995524

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000