माला के गांव में खेत की रखवाली कर रहे 2 लोगों को बाघ ने बनाया निशाना

पीलीभीत। जनपद में इंसान तो लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं लेकिन टाइगर रिजर्व के बाघ लाक डाउन के दौरान भी बाहर आ रहे हैं। बीती रात गेहूं के खेत की रखवाली कर

रहे माला क्षेत्र में घेरम मडरिया में खेत की रखवाली कर रहे दो लोगों को बाघ ने अपना आहार बना लिया।

मृतक की खोपड़ी की हड्डियां

पिछले पखवाड़े में इसी क्षेत्र में दो लोगों को बाघ ने मार डाला था जिससे लोगों में आक्रोश है।

मृतकों की सूची

1-छोटेलाल पुत्र श्री केवल प्रसाद उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम ढेरम मडरिया

2- हरदेव सिंह पुत्र श्री पूरन सिंह उम्र करीब 50 वर्ष निवासी रिछोला

वन विभाग पिछले 2 दिन से हाथियों के जरिए बाघ की तलाश कर रहा है परंतु उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस प्रशासन और वन विभाग के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। 

रिपोर्ट-राकेश बाबू

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000